मेरे घर आज कीर्तन है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे घर आज कीर्तन है मेरे श्री श्याम आ जाओ

मेरे श्री श्याम आ जाओ मेरे श्री श्याम आ जाओ

सजाया आज मन मंदिर मेरे घनश्याम आ जाओ

मेरे घर आज कीर्तन है...............

हज़ारों रंग के फूलों से घर को मैंने सजाया है

तेरे दर्शन को मेरे श्याम पूरा परिवार आया है

करे गुणगान सब मिलकर मेरे श्री श्याम आ जाओ

मेरे घर आज कीर्तन है..............

महफ़िल सजी है जा मेरे श्याम आएंगे

दिल को मिलेगा सुकून जब तेरे दर्श पाएंगे

आने से तेरे सजता है मेरे घर का आँगन

मिलकर के प्रेमी आज तेरे गुण जाएंगे

मेरे घर आज कीर्तन है..............

मेरे जीवन की ये बगिया बाबा तूने खिलाई है

ना आये घर को दुःख भी जबसे तेरी ज्योत जलाई है

करने खुशहाल जीवन मेरे श्री श्याम आ जाओ

मेरे घर आज कीर्तन है..............

तेरे अविनाश की विनती प्रभु स्वीकार कर लेना

पुकारे जब कोई प्रेमी नैया भव पार कर देना

बुलाये दीप तुमको श्याम मेरे श्री श्याम आ जाओ

मेरे घर आज कीर्तन है..............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।