तू श्याम श्याम जपे जा बड़ा सुख पाएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण मंत्र खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तू श्याम श्याम जपे जा बड़ा सुख पाएगा

ये महा मंत्र है, ये महा मंत्र है,

ये महा मंत्र है, जपले इसे तर जाएगा

तू श्याम श्याम....

नाम प्यारा है तू जप मुश्किलें टल जाएँगी

आएंगी ग़म की आँधियाँ वो पलट जाएँगी

तू उसको याद तो कर, वो तेरा हो जाएगा

तू श्याम श्याम जपे जा....

जब मिले राह नहीं नाम सहारा होगा

जब कोई साथ नहीं श्याम हमारा होगा

तू मेरे सांवरे को, अपने साथ पाएगा

तू श्याम श्याम जपे जा.....

सहारा दुनिया को है हारे के सहारे का

नाम जपते हैं हर घड़ी वो श्याम प्यारे का

हर इंसान तेरे..., दर पे सर झुकाएगा

तू श्याम श्याम जपे जा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।