कर्फ्यू लग जायेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कर्फ्यू लग जायेगा,कर्फ्यू लग जायेगा,

कर्फ्यू लग जायेगा

भीड़ लगी भारी खाटू में के करवावेगा,

ओ सावरे कर्फ्यू लग जायेगा,

बहुत दिनों ते बाबा याद तेरी आवे थी

खाटू की सुनी सुनी गलियाँ बुलावे थी

किसने सोचा था बाबा तू न्यू तरसवेगा,

ओ सावरे कर्फ्यू लग जायेगा……….

नैनो से वार करे कर दे तू घायल,

देख ले छवि जो प्यारे हो जाए वो पागल,

श्याम सलोनी सूरत का जादू चलजावेगा,

ओ सावरे कर्फ्यू लग जायेगा,

खाक से उठाके बाबा फलक पे बिठाया है

इसी लिए भक्तो के तू दिल में समाया है

प्यार भरा जब हाथ मेरे सर पे फेरावेगा,

ओ सावरे कर्फ्यू लग जायेगा………

लड़ खड़ा ना जाऊँ बाबा देना सहारा

शरण में लगालो में हूँ बालक तुम्हारा

मोहन कौशिक हर हारे को श्याम जिताएगा,

ओ सावरे कर्फ्यू लग जायेगा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।