छोड़ दे सारी चिंता मेरे श्याम पे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

छोड़ दे सारी चिंता मेरे श्याम पे

दिल से इक बार तू श्याम का नाम ले

श्याम ने लाखों के कष्ट काटे यहाँ

श्याम करता है सब कुछ भगत के लिए

छोड़ दे सारी चिंता...............

क्यों नहीं श्याम के दर पे जाता है तू

दर बदर की ये ठोकर क्यों खाता है तू

आज़मा ले ज़रा उसके दरबार को

देवता भी गए मांगने के लिए

छोड़ दे सारी चिंता...............

वो बड़ा ही दयालु मेरा श्याम है

लाखों भक्तों के बनते वहां काम हैं

बिन कहे ही तेरी बात सुन लेगा वो

श्याम कलयुग में आया जगत के लिए

छोड़ दे सारी चिंता...............

चल मेरे साथ तुझको मिलाता हूँ मैं

श्याम चरणों के दर्शन कराता हूँ मैं

सेवा करता रहे श्याम पूजा तेरी

भक्त करते रहें श्याम पूजा तेरी

मांगता है ये वर ज़िन्दगी के लिए

छोड़ दे सारी चिंता...............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।