मैं तेरे प्यार में भूल गया संसार बाला जी

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मैं तेरे प्यार में भूल गया संसार बाला जी

अब तेरे भरोसे है मेरा परिवार बाला जी,

मैं तेरे प्यार में भूल गया संसार बाला जी

हाथ है खाली पड़ा सवाली द्वार तेरे है,

इस निर्धन की लाज हो बाबा हाथ तेरे है

अब तेरे हाथ है जीत और मेरी हार बाला जी

अब तेरे भरोसे है मेरा परिवार बाला जी,

मैं तेरे प्यार में भूल गया संसार बाला जी

बन के नोकर तेरा तेरी टेल बजाऊ गा,

तेरी सेवा में जीवन बाबा मैं बिताऊ गा,

अब थाम लो मेरी नैया की पतवार बाला जी

अब तेरे भरोसे है मेरा परिवार बाला जी,

मैं तेरे प्यार में भूल गया संसार बाला जी

बिट्टू सरोहा की तू ही तकदीर बाला जी

देख ले चाहे दिल मेरे ने चीर बालाजी

करो राज मेहर के सब दोष सवीकार बाला जी

अब तेरे भरोसे है मेरा परिवार बाला जी,

मैं तेरे प्यार में भूल गया संसार बाला जी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।