मेरे बाबा घने दयालु है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बाबा घने दयालु है आज मांग के देख ले

विश्वाश नही तो मेहंदीपुर में जा के देख ले

तू सचे मन से मांगे गा वही तुझे मिल जावेगा

वो बाला जी के जैसा पावन धाम कही न पावेगा

वो बाबा का इक लड्डू चूरमा खा के देख ले

विश्वाश नही तो मेहंदीपुर में जा के देख ले

मने जय बाबा की जय बाबा की प्यारा लागे जय कार

जिस पे नजर मेरे बाला जी की आज तलक भी न हारा

उतम छोकर से भगत बाबा का हरा के देख ले

विश्वाश नही तो मेहंदीपुर में जा के देख ले

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।