दान विद्या का दे शारदे माँ

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

दान विद्या का दे शारदे माँ

तेरी पूजा नित हम करें

पास आये बुराई ना कोई

नेक राहों पे हम सब चलें

तेरी पूजा नित हम करें

दान विद्या का दे शारदे माँ ...............

हम हैं बच्चे मगर मन के सच्चे

दीं मज़हब धरम हम ना जाने

विद्या अध्ययन धरम है हमारा

ज्ञान गंगा में हर दम बढे

तेरी पूजा नित हम करें

दान विद्या का दे शारदे माँ ..............

इतनी शक्ति हमें देना मैया

पर सेवा में तन मन लगे

जो भी मंज़िल से भटके हुए हैं

उनकी राहों के दीपक बने

दान विद्या का दे शारदे माँ ..............

मन के मंदिर में तेरी ही मूरत

तेरी छवि हर नज़र में बेस

तेरे चरणों में है शारदे माँ

सुमन श्रद्धा के अर्पण करें

तेरी पूजा नित हम करें

दान विद्या का दे शारदे माँ ............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।