साईं मेरे साईं

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

नैनो में बसाऊ तुझे साईं मेरे पलको पे बिठाऊ साईं मेरे

तेरी राह निहारु तुझ पे बल बल जाऊ मुझको चरणों से लगा ले मेरे साईं

साईं मैं तो तेरे दरश की प्यासी 'दर्श दिखा दे मोहे साईं मेरे

शिर्डी वाले बाबा तेरी महिमा है न्यारी मुझे भी बुला ले शिर्डी साईं मेरे

तेरे ही भरोसे साईं चले मेरी नैया

नैया लगा दे मोरी पार साईं

जगता रहे दीपक साईं तेरे द्वारे

सब को है तेरा सहारा साईं

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।