तेरा सजा दिया दरबार मैया आ जाओ

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तेरा सजा दिया दरबार मैया आ जाओ

मैया आ जाओ मैया आ जाओ

माँ आ जाओ माँ आ जाओ

तेरे दरपर अखबर आया था

सोने का छत्र चढ़ाया था

तूने नही किया स्वीकार मैया आ जाओ

तेरा सजा दिया दरबार मैया आ जाओ

तेरे दर पर ध्यानु आया था

उससे काट के शीश चढ़ाया था

तूने कर दिया बेडा पार मैया आ जाओ

तेरा सजा दिया दरबार मैया आ जाओ

तेरे दर पर हम भी आये है

दर्शन की आशा लाये है

हो मैया दे दो दर्शन आज मैया आ जाओ

तेरा सजा दिया दरबार मैया आ जाओ

ओ देखो मैया आने लगी

भक्तो को दर्शन देने नहीं

तेरी हो रही जय जयकार मैया आ जाओ

तेरा सजा दिया दरबार मैया आ जाओ

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।