प्रथम निमंत्रण आपको गजानंद सरकार

पारंपरिक
श्री गणेश मंत्र गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

प्रथम निमंत्रण आपको गजानंद सरकार

तेरा नाम लिया है पहले अब सुनले मेरी पुकार

प्रथम निमंत्रण आपको गजानंद सरकार

तुझे आना होगा तुझे आना होगा .....

सब देवो में सबसे पहले होती है तेरी पूजा

तीनो लोक में नहीं देखा देव नही तुमसा दूजा

तुम्हे श्रद्धा से है बुलाया आना मूषक पे सवार

प्रथम निमंत्रण आपको गजानंद सरकार

तुझे आना होगा तुझे आना होगा .....

सिद्धि और सिद्धि के दाता आकर मान बढ़ा जाओ

प्रेम भव से करे प्रार्थना आकर भोग लगा जाओ

क्या सोच रहे भगवन अब कैसा है सोच विचार

प्रथम निमंत्रण आपको .....

प्रथमे काज सारे पूर्ण करो

मेरे गणराज सारे विघ्न तो हरो

प्रथमे तुम को हम मनाते है

तेरी ही आस में हम गाते है

मेरे गणराज सारे विघ्न तो हरो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।