जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा

हस के पुकारे कान्हा रो के पुकारे

तुम को आना पड़ेगा

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा.........

मेरे मन के मंदिर में आओ कन्हिया

जाने ना दूँगा कही बन्सी बजिया

हाथ मेरा पकड़ा है तुम ने फिर क्या घराना

तुम को आना पड़ेगा

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा.........

फिर से सुनाओ वही ज्ञान गीता

जिससे प्रभु तुमने जमाने को जीता

शरण में लगा हम को जरा छोड़ो तरसाना

तुम को आना पड़ेगा

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा.........

रो रो पुकारे ये गईया ग्वाले

अमानत ये तेरी कोई ना संभाले

दर्श दिखा संकट सभी के है निपटाना

तुम को आना पड़ेगा

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा.........

द्वापर में आये त्रेता में आऐ

कलयुग में क्यों तुमने दर्श ना दिखाए

ये हरीश का मोहन कौशिक को समझाना

तुम को आना पड़ेगा

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।