मंदिर मेरे श्याम का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

छत्तीसगढ़ के भक्तों का विश्वास रंग अब लाएगा

मंदिर बनेगा प्रभु श्याम का जग में उत्सव छायेगा

देख प्रेम भक्तों का बाबा का भी मन हर्षाया है

खाटू से चल श्याम धणी अब सरई पली में आया है

श्याम नाम की धूम मचेगी हर कोई मुस्काएगा

मंदिर बनेगा प्रभु श्याम का जग में उत्सव छायेगा

तीन लोक से न्यारा होगा जिसमे श्याम बिराजेंगे

उच्च सिंहासन बैठ श्याम भक्तों के काज संवारेंगे

श्याम नाम की ध्वजा का परचम चारों दिशा लहराएगा

मंदिर बनेगा प्रभु श्याम का जग में उत्सव छायेगा

भर्ग मेला हर फागण दुनिया से भक्त पधारेंगे

होगी हर इच्छा पूरी जो श्याम से प्रीत लगाएंगे

बने जो चाकर कहे गौतम वो भव सागर तर जाएगा

मंदिर बनेगा प्रभु श्याम का जग में उत्सव छायेगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।