सांवरे सरकार को तुम याद दिल से कीजिये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरे सरकार को तुम याद दिल से कीजिये॥

दिल हटा दुनिया से बंदे श्याम को दिल दीजिये

हर तरफ मजबुरिया है,हर तरफ बेचैनियाँ,

श्याम के चरणों में आकर चैन कुछ पल लीजिये,

सांवरे सरकार........

ये नजरे ये बहरे कुछ ना बाये गा तुम्हे,

भूल कर दुनिया की सूरत श्याम दर्शन कीजिए,

सांवरे सरकार............

भीड़ लाखो की है लेकिन कोई नही हमदर्द है,

हर दवा मिल जाये गी बस श्याम से कह दीजिये,

सांवरे सरकार............

प्रेम मुसागर की यह पर लुट रही है मस्तियाँ,

छोड़ जग के काम सारे नाम का रस पी जिए

सांवरे सरकार.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।