धीरज रख वो आयेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

गम के आंसू पीने वाले धीरज रख वो आयेगा,

पल में तेरी नाव का माझी सांवरियां बन जाएगा

गम के आंसू पीने वाले धीरज रख वो आयेगा,

जग के ताने सुन ने वाले भूल गया क्यों मीरा को

जेहर का प्याला अमृत वाला सांवरियां क=कर जाएगा

पल में तेरी नाव का माझी सांवरियां बन जाएगा

गम के आंसू पीने वाले धीरज रख वो आयेगा,

क्यों गबराए तेरी बाहे पकड़ी है उस ने कस के,

काले बादल छट जायेंगे,

लीले चढ़ वो आएगा

पल में तेरी नाव का माझी सांवरियां बन जाएगा

गम के आंसू पीने वाले धीरज रख वो आयेगा,

अब ये जीवन तुझपे अर्पण श्याम धनि अब दे दर्शन

देखेगी ये दुनिया जब तू मुझको भी अपनाएगा

पल में तेरी नाव का माझी सांवरियां बन जाएगा

गम के आंसू पीने वाले धीरज रख वो आयेगा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।