सुनो मैया मेरी सरकार

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

सुनो मैया मेरी सरकार

आगया अब मैं तेरे द्वार

दास तेरा हो जाऊं

झूठी दुनिया का हू फिलहाल

मैं तेरा हो जाऊं...

कुछ ऐसा कर कमाल

मैं तेरा हो जाऊं

झूठी दुनिया का हू फिलहाल

मैं तेरा हो जाऊं ...

दुनिया के झूठे नाते,

मैं छोड़ के आया हूँ

अपना ले शेरोवाली

दुनिया का सताया हूँ

मेरी सुन ले मैया पुकार

मैं तेरा हो जाऊं ....

आया जो दर पे तेरे,

बनकर कोई सवाली

सुनली है तूने अरजी

लौटाया नहीं खाली

रहूँ तेरा शुक्रगुज़ार

मैं तेरा हो जाऊं...

बिच्च पहाड़ा मैया

जगजननी वास तेरा

रूठे दुनिया गर सारी

छूटे ना साथ तेरा

भक्तों को ले सम्भाल

मैं तेरा हो जाऊं....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।