हो के लीले पे सवार करने भगतो का उधार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हो के लीले पे सवार करने भगतो का उधार खाटू नगरी से आएगा श्याम सरकार

हाथो में सोहे उसके मोरछड़ी प्यारी,

चल पड़ा है खाटू से तीन वान धारी,

भर देगा सबका भंडार भगतो हो जाओ तयार

खाटू नगरी से आएगा श्याम सरकार

हर कीर्तन में आते सांवरियां हर भगतो की लेते खबरियां

कलयुग का है अवतार नैया सब की करते पार

खाटू नगरी से आएगा श्याम सरकार

जहा जहा ज्योत मेरे संवारे की जलती

बाबा की किरपा वाहा पे बरसती

श्याम गावो मंगला चार करलो करलो जय जय कार

खाटू नगरी से आएगा श्याम सरकार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।