खुद से भी ज़्यादा है तुम पे विश्वास सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खुद से भी ज़्यादा है तुम पे विश्वास सांवरे

तुम ही पूरी करोगे मेरी आस सांवरे

खुद से भी ज़्यादा.................

जीते को तो सब है जिताते हारे को बस तू ही जिताता

जिस पे सितम ये दुनिया ढाये उसको गले से तू ही लगाता

अपने भगत को तू ही निभाता

खुद से भी ज़्यादा.................

सोचे अगर जो तेरे बिना क्या तेरे भगत की जग में हस्ती

इतना दिया है प्यार जो तुमने खुशियां भी अब लगती सस्ती

चलती है बिना पानी के कश्ती

खुद से भी ज़्यादा.................

तुम्हारा सहारा जीवन बदला जीवन बदला श्याम हमारा

काम अधूरे पुरे हुए हैं दुनिया में अब नाम हमारा

मोहित तुम्हारी महिमा गाता

खुद से भी ज़्यादा.................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।