जय बलिहारी कृष्ण मुरारी

रघुबीर पाण्डेय
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कोई कितनी भी करे धन भरने की आस

इससे बड़ा कोई धन नही जिनके राम कृष्ण हो साथ

कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे

चरणों में उनके गुजारा करेंगे

चरणों में उनके है गंगा प्यारी

तरते यहां की सब नर नारी

हरदम ह्री के गुण गया करेंगे

जिनकी चरण को पखारे थे ब्रह्मा

करते वो लीला अद्भुत अचम्भा

हरदम उन्हीं का नाम उचारा करेंगे

आये शरण तेरी बांके बिहारी

रघुबीर सौंपा जीवन चरण में तिहारी

अपने हृदय में तेरा रूप बसाके

एक पल कभी ना बिसारा करेंगे

लेखक-रघुबीर पाण्डेय

मो0-9555897799

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।