आज खुशियों का दिन आया

अलका गोएल
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आज खुशियों का दिन आया,

नाचेंगे जी भर के

हो, आज खुशियों का दिन आया,

नाचेंगे जी भर के

मेरे श्याम का दरबार रंगीला

होती है यहाँ नित नयी लीला

भक्तो ने खूब सजाया,

नाचेंगे जी भर के

आज खुशियों का दिन आया,

नाचेंगे जी भर के

मंद मुस्कान गले फूलो की माला

मेरा श्याम सारे जग से निराला

भक्तो को आप बुलाया,

नाचेंगे जी भर के

आज खुशियों का दिन आया,

नाचेंगे जी भर के

अपनी कृपा से हम सब को बुला ले

अपनी कृपा हम सब पे बरसा दे

भक्तो ने मंगल गाया,

नाचेंगे जी भर के

आज खुशियों का दिन आया,

नाचेंगे जी भर के

चन्द्र सखी आज तन मन वारे

अपने श्याम का रूप निहारे

आज सबने मंगल गाया,

नाचेंगे जी भर के

आज खुशियों का दिन आया,

नाचेंगे जी भर के

हो, आज नाचेंगे जी भर के

आज नाचेंगे जी भर के

जय जय श्री राधे

बोल बांकेबिहारी लाल की जय

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।