थाम ले हाथ मेरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले श्याम आजा लीले चढ़ के

थाम ले तू हाथ मेरा आगे बढ़ के

सुन्दर सा दरबार सजाया

द्वार सजाया कीर्तन कराया

भजनों में बाबा आज रस बरसे

थाम ले तू हाथ मेरा आगे बढ़ के……….

तेरे बिना बाबा नही और सहारा

और सहारा नही कोई हमारा

श्याम बाबा सारी दुनिया से हट के

थाम ले तू हाथ मेरा आगे बढ़ के……….

तारी सै तनै दुनिया सारी

कद आवेगी मेरी बारी

आओ मेरे लखदातार बनके

थाम ले तू हाथ मेरा आगे बढ़ के……….

मोहन कौशिक दास तुम्हारा

हार के आया सेवक थारा

शरण लगा दर दर भटके

थाम ले तू हाथ मेरा आगे बढ़ के……….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।