दुनिया में श्याम हम को तेरा ही है सहारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया में श्याम हम को तेरा ही है सहारा

कोई और दर न जानू जानू तेरा द्वारा

दुनिया में श्याम हम को तेरा ही है सहारा

तुम किल के देव मेरे बालक मैं श्याम तेरा

रिश्ता बड़ा पुराना तुम से प्रभु है मेरा

जब छुटे संग सारे तुम्को ही है पुकारा

दुनिया में श्याम हम को तेरा ही है सहारा

करके किरपा दयालु अंतर के तापे काटो

धीरज कभी न छुटे बदरी गमो की छांटो

मस्ती में यु डुबो दे मस्ती में हो गुजारा

दुनिया में श्याम हम को तेरा ही है सहारा

हर पल हो ध्यान तेरा हर पल लगन हो तेरी

रम जाऊ यु भजन में झूमी मगन में तेरी

नंदू दयालु हर पल रहे साथ तुम्हारा

दुनिया में श्याम हम को तेरा ही है सहारा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।