बड़ा ही प्यारा लागे खाटू वाला श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बड़ा ही प्यारा लागे खाटू वाला श्याम महिमा बड़ी निराली है

खाटू वाले श्याम की महिमा बड़ी निराली है,

खाटू श्याम की दीवानी तो दुनिया सारी है

बड़ा ही प्यारा लागे खाटू वाला श्याम महिमा बड़ी निराली है

मैंने सुना है कोई वाहा से खाली नही आता

श्याम के दर पर हर कोई प्रेमी झोली भर लाता

उस के दर पर हार भी जा कर बन जाती है जीत

हारे हुए का वो है सहारा दुखियो का है मीत

सारी दुनिया में उनकी ही लख दातारी है

खाटू श्याम की दीवानी तो दुनिया सारी है

डूबी हुई कश्ती को वो ही पार लगाता है

हारे हुए प्रानि को केवल वही जिताता है

जिस की कही भी चली नही इस के दर पर चलती

इस के दर पर भगतो को सारी खुशियाँ मिलती

हर कोई ही मानता इसकी साहू कारी है

खाटू श्याम की दीवानी तो दुनिया सारी है

रस्ते के पत्थर को भी ये कोहिनूर बना दे

ये चाहे तो इक ही पल में किस्मत को चमका दे

जिस के सिर पर हाथ ये रखदे सारे कष्ट मिटाए

शर्मा दर पर केवल श्याम धनि की महिमा गाये

तीन बाण को थारी और नीले की सवारी है

खाटू श्याम की दीवानी तो दुनिया सारी है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।