करता रेहमत की बरसात है

अलका गोएल
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

करता रहमत की बरसात है,

मुरलीवाले की क्या बात है।

मेरे सँवारे क्या बात है,

मुरलीवाले की क्या बात है॥

मुख में हरी नाम हाथो में खड़ताल है,

भगत निर्धन के सब काटे जंजाल है ।

भरे नरसिंह का जब भात है,

मुरलीवाले की क्या बात है...

देख रसिक बिहारी को गायल हुआ,

काबुल का वो रसखान पागल हुआ,

करता अश्को की बरसात है,

मुरलीवाले की क्या बात है...

बात दासी ये अपने मन की कहे,

है हरी भक्त वो ही जो दुःख सुख सहे,

रात के बाद परभात है,

मुरलीवाले की क्या बात है...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।