मेरा खाटू बाला श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा खाटू वाला श्याम सखी रंगीला जादूगर

काली काली झुल्फे इसकी नैना कजरारे

बैठे बैठे मन में देखो आज शरमा रहे

दूल्हा सा बन के बैठा रे रंगीला जादूगर

मेरा खाटू वाला श्याम सखी रंगीला जादूगर

जान सके न जादू इसका ये मतवाला है

हारे का सहारा बाबा खाटू वाला है

प्राणों से लागे प्यारा है रंगीला जादूगर

मेरा खाटू वाला श्याम सखी रंगीला जादूगर

कितनी सुंदर छवि है प्यारी बाबा श्याम का

हिरदे बीच बसा के करता पूजा श्याम की

तेरी ज्योति दिल से जला राखी रंगीला जादूगर,

मेरा खाटू वाला श्याम सखी रंगीला जादूगर

ईशा मन की पूरी करदो सेवा करू तेरी

सुरुंदर बाट को दर्श दिखा दो विनती है मेरी

अब जान गई मैं लीला तेरी रसीला जादूगर,

मेरा खाटू वाला श्याम सखी रंगीला जादूगर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।