जब जपेगा शिव का नाम तेरे बनेगे बिगडे काम

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

सुबह सुबह तू निस दिन जाया कर शिव् के मंदिर

सुबह सुबह तू उठ के निस दिन शिव के मंदिर जाया कर

जब जपेगा शिव का नाम तेरे बनेगे बिगडे काम

जब जपेगा शिव का नाम तेरे बन जायेगे सारे काम

शिव भजनामृत पीने वाला जग में अमर हो जाए

महाकाल के भगतो को काल का बेह न सताये

शिव भगती की गंगा में तू लगा ले घोटे सुबहो शाम

जब जपेगा शिव का नाम तेरे बनेगे बिगडे काम

शिव सुमिरन बिन मुकत न होगा जन्मो के बंधन से

मोक्श भी दे देंगे शम्भु ध्यान लगा ले मन से

काम करेंगे शिव अपना तू किये जा बंदे अपना काम

जब जपेगा शिव का नाम तेरे बनेगे बिगडे काम

अनुरादा के जैसा जिस दिन तू शिव का हो जाएगा

मिल जायेगे शिव तुझको तू शिव में खो जाएगा

तेरी आत्मा बन जायेगी अविनाशी का पावन धाम

जब जपेगा शिव का नाम तेरे बनेगे बिगडे काम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।