किशोरी मेरी कृपा करेगी आज

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

किशोरी मेरी कृपा करेगी आज,

सबके बिगड़े बन जायेंगे,

देख लेना तुम आज ,

किशोरी मेरी कृपा करेंगी आज ,

कोई दुखी ना यहाँ से जाए ,

हर कोई झोली भर के जाये ,

ऐसा ना कोई भी रहेगा ,

ना जिसकी बनेगी बात ,

किशोरी मेरी कृपा करेंगी आज ,

करके किरपा तुमे है भुलाया,

कैसा यह शुभ अवसर आया,

जी भरके तुम इन्हें निहारो,

सामने रहे गी आज,

किशोरी मेरी कृपा करेंगी आज ,

आज पुकारो राधा राधा ,

मिट जाये जीवन की बाधा,

राधा नाम बड़ो सुख दाई

सबका देता साथ,

किशोरी मेरी कृपा करेंगी आज ,

सबसे बड़ी सरकार यही है ,

इस जीवन की बहार यही है

कहे बावरी आज ना झुको

रखदो चरणों में माथ,

किशोरी मेरी कृपा करेंगी आज ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।