अपना तो है एक सहारा खाटू वाला श्याम हमारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

अपना तो है एक सहारा खाटू वाला श्याम हमारा

गर्व से हम कहते हैं सांवरे की कृपा से चले अपना गुज़ारा

अपना तो है एक सहारा ............

जबसे इसका साथ मिला करता नहीं फिकर

रहता हर पल साथ मेरे बांके हमसफ़र

हम दीनो का नाथ सांवरा ले हाथों में हाथ सांवरा

बदले पल में नज़ारा

सांवरे की कृपा से चले अपना गुज़ारा

अपना तो है एक सहारा ............

आँख मिचोली सुख दुःख ने खेला था जमकर

जबसे पकड़ी श्याम ने डोर मेरी कस कर

थम सी गई है अब हर हलचल खुशियों में बीते मेरा हर पल

जीवन मेरा संवारा

सांवरे की कृपा से चले अपना गुज़ारा

अपना तो है एक सहारा ............

और भला हम क्या चाहें इतनी है अरदास

रखना अपने चरणों के हमको हमेशा पास

है दिल की यही आखिरी ख्वाहिश हाथ जोड़ के तुमसे गुज़ारिश

कुंदन करे तुम्हारा

सांवरे की कृपा से चले अपना गुज़ारा

अपना तो है एक सहारा ............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।