मेरे राम दुलारे बजरंगी तेरा डंका जग में बाज रहा

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मेरे राम दुलारे बजरंगी तेरा डंका जग में बाज रहा,

ओ माँ अंजनी के लाला जी तेरा डंका जग में बाज रहा,

मेरे राम दुलारें बजरंगी.....

तुम सबके संकट हरते हो और इच्छा पूरी करते हो,

जो खाली दर पे आता है तुम झोली उसकी भरते हो,

हो लाल लंगोटे वाले तुम और काँधे पे गदा है साज रहा,

मेरे राम दुलारें बजरंगी....

राम दुवारे तुम रखवारे दुनिया तुमको कहती है,

जिस घर में तेरी ज्योत जले खुशियाँ उस घर में रहती है,

शंकर के तुम अवतारी हो और माथे पे मुकुट विराज रहा,

मेरे राम दुलारें बजरंगी....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।