इतनी कृपा करो मुझ पर

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

इतनी कृपा करो मुझ पर गुणगाऊ सुबह शाम

मेरे मंदिर में हर पल गूंजे तेरा नाम

साईं राम साईं राम

पालकी बन जाए तन मेरा जिस में हो तेरी मूरत,

अपनी आँखों से मैं देखू हर पल तेरी सूरत

तेरी एक नजर की खातिर बिक जाऊ बिन दाम

मेरे मंदिर में हर पल गूंजे तेरा नाम

साईं राम साईं राम

एक बार जो शिर्डी जाए तेरा ही बन जाए,

द्वारका माई की पावन मिटी सब दुःख दर्द मिटाए,

इक बार जो तेरा नाम जपे जो कट ते पाप तमाम

मेरे मंदिर में हर पल गूंजे तेरा नाम

साईं राम साईं राम

नोकर बन जाऊ जो तेरा धन्य भाग हो मेरे,

मिल जाए जो तेरी शरण रज कटे जन्म के फेरे

सुन ले तू फरयाद हरश की मिल जाए आराम

मेरे मंदिर में हर पल गूंजे तेरा नाम

साईं राम साईं राम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।