जब से लिया हम ने तेरा नाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब से लिया हम ने तेरा नाम है,

जिनसे मिली हम को पहचान है,

कोई और नही वो यही,

खाटू वाला श्याम है,

जब से लिया हम ने तेरा नाम हैं.....

खाटू में आ कर के हम खो गए,

तेरी गोद में बाबा हम सो गए,

ऐ सांवरे हम तेरे तुम हमारे हो गए,

जब से लिया हम ने तेरा नाम हैं....

जो भी मुसीबत से परेशान है,

आकर यहाँ पाता मुस्कान है,

जग में सभी कृपा तेरी देखकर हैरान है,

जब से लिया हम ने तेरा नाम हैं....

बाबा तेरे दर पे जाना हमें,

बाबुल के जैसा प्यार पाना हमें,

कहता किशन ये जीवन साथ निभाना है हमें,

जब से लिया हम ने तेरा नाम हैं....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।