मेरा श्याम धनि रखवाला है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा श्याम धनि रखवाला है

मुझको जग की परवाह नही

मुझको जग की परवाह नही दुनिया से कोई चाह नही,

ये झूठे रिश्ते नाते है नाकाम वक़्त पे आते है,

कई वार ये देखा भाला है मुझको जग की परवाह नही

मेरा श्याम धनि रखवाला है

जब श्याम शरण में आया मैं अपने को सुरक्षित पाया मैं,

मेरा रक्षक खाटू वाला है मुझको जग की परवाह नही

मेरा श्याम धनि रखवाला है

जो मांगू सो मिल जाता है ये मेरा भाग्य विध्याता है ,

ये बहुत बड़ा दिलवाला है मुझको जग की परवाह नही

मेरा श्याम धनि रखवाला है

इक बहुत सरल सी युक्ति है जो देगी मुझ को शक्ति है,

वो श्याम नाम की माला है मुझको जग की परवाह नही

मेरा श्याम धनि रखवाला है

मेरा श्याम किरपा बरसाए रहा ये कितना लाड लडाये रहा

बिन्नू तू किस्मत वाला है मुझको जग की परवाह नही

मेरा श्याम धनि रखवाला है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।