मेरे श्याम तेरी महिमा जो गायेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे श्याम तेरी महिमा जो गायेगा

वो भक्त ज़माने में सारे सुख पायेगा

मेरे श्याम तेरी महिमा.............

मतलब की दुनिया में कोई न तुम्हारा है

मेरा खाटू वाला ही हारे का सहारा हिअ

जो हार जग से उसे श्यामजितायेगा

मेरे श्याम तेरी महिमा.............

भक्तों की नैया को बाबा पार लगाता है

जब कोई नहीं आता मेरा बाबा आता है

यहाँ कोई नहीं अपना जो मन समझायेगा

मेरे श्याम तेरी महिमा.............

भूले से कभी प्यारे अहंकार ना कर लेना

कभी दौलत शोहरत से नवीन प्यार ना कर लेना

तू कर्म करे जैसा वैसे फल पायेगा

मेरे श्याम तेरी महिमा.............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।