आजा मेरे सांवरे तेरा इंतज़ार है

गणेश राजपूत
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

छोटी सी एक अर्जी मेरी

छोटी सी दरकार है

आजा मेरे सांवरे तेरा इंतज़ार है

मेरी इस अर्जी पे बाबा गौर जरा फरमाना

ग्यारस वाले कीर्तन में तुम मेरे घर भी आना

छोटी सी एक कुटिया मेरी छोटा सा परिवार है

आजा मेरे सांवरे.......

हर ग्यारस पे खाटू वाले तेरी ज्योत जलाऊ

संग सारा परिवार बैठ के कीर्तन तेरा गाऊं

तू ही मेरा श्याम धनी और तू ही लखदातार है

आजा मेरे सांवरे......

जीवन सारा सौंप दिया है बाबा तेरे हवाले

दास गणेश की अर्जी बाबा अपना दास बनाले

तेरा ही बस एक आसरा तेरा ही आधार है

आजा मेरे सांवरे......

छोटी सी एक अर्जी मेरी छोटी सी दरकार है

आजा मेरे सांवरे तेरा इंतज़ार है...........

गायक: गणेश राजपूत

मो. 9009204035, 7999629343

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।