शेरोवाली के नाम के हम दीवाने है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया के हर नशे से हम बेगाने है महामाई के नाम के हम दीवाने है,

माँ के नाम है बड़े निराले,

भगतो के सब कष्ट निवारे,

इनकी लागी प्रीत के हम मतवाले है,

शेरोवाली के नाम के हम दीवाने है,

माँ की किरपा हो जाती है

नाम खुमारी चढ़ जाती है,

बिन मांगे भी हम सब कुछ पा जाते है,

शेरोवाली के नाम के हम दीवाने है,

माँ की माया माँ ही जाने,

पल में नैया पार लगावे,

सनी जैसे लाखो माँ ने तारे है,

शेरोवाली के नाम के हम दीवाने है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।