मैं तो जपु सदा तेरा नाम सतगुरु दया करो

पारंपरिक
श्री राम भजन बावा लाल दयाल भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

मैं तो जपु सदा तेरा नाम सतगुरु दया करो

द्वार पे आये भक्त तुम्हारे,

अपनी दया के खोलो द्वारे,

मेरे पूरण हो सब काम सतगुरु दया करो

भजन कीर्तन गाऊ तुमहरा

निश दिन दर्शन पाऊ तुम्हारा,

मेरे रोम रोम में राम सतगुरु दया करो

मन मन्दिर में ज्योत जगा दो

मुझको अपना दास बना लो

तेरी चरणों में चारो धाम सतगुरु दया करो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।