वृंदावन में राधे जी का नाम जपना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

वृंदावन में राधे जी का नाम जपना तुझे श्याम मिल जायेगे,

श्याम मिल जायेगे घनश्याम मिल जायेगे

डाल डाल पर श्याम लिखा है पात पात पर राधे

राधे राधे गाकर कहना मुझको श्याम मिला दे

राधे जी के नाम का गुणगान करना हां गुणगान करना

तुझे श्याम मिल जायेगा श्याम मिल जायेगा

वृन्दावन में राधे जी का नाम जपना....

वृंदावन की गली गली में लाखों प्रेमी डोले

मैं बोलूं भाई श्याम श्याम वो राधे राधे बोले

आँख मीचकर तू राधे जी का ध्यान करना

हाँ ध्यान धरना तुझे श्याम मिल जायेगा

श्याम मिल जाएगा जी श्याम मिल जायेगा

वृन्दावन में राधे जी का नाम जपना....

हे बड़भागन राधा तेने ऐसो नाम कमायो

बनवारी तेरे कारण वो राधे श्याम कहायो

राधेश्याम राधेश्याम बोलरसना हाँ बोल रसना

तुझे श्याम मिल जायेगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।