बाबोसा चूरू वाले हम आये तेरे द्वारे

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - आये हो मेरी जिंदगी में तुम ....

बाबोसा चुरू वाले , हम आये तेरे द्वारे

हमने सुना है तू ही ....हो..हो..

हमने सुना है तू ही , भक्तो की नैया तारे

बाबोसा चुरू वाले....

माँ छगनी के दुलारे , हम तेरे ही सहारे

करदो कृपा है भगवन .... हो ... हो..

करदो कृपा है भगवन , दुनिया से हम तो हारे

बाबोसा चुरू वाले....

मेरी जिंदगी में आये , हरपल गमो के साये ,

सब स्वार्थ के है साथी , अपने हुये पराये,

किसको सुनाऊँ दुखड़ा , इस जग में बिन तुम्हारे

हमने सुना है तू ही ....हो..हो..

हमने सुना है तू ही , भक्तो की नैया तारे

बाबोसा चुरू वाले....

करदो कृपा की नजरें , हो जाये वारे न्यारे ,

दिलमें बिठाके दिलबर सूरत तेरी निहारे,

चमके फलक में मिनल , भक्तो के ये सितारे

हमने सुना है तू ही ....हो..हो..

हमने सुना है तू ही , भक्तो की नैया तारे

बाबोसा चुरू वाले....

✍️ रचनाकार ✍️

दिलीपसिंह सिसोदिया

❤️ दिलबर ❤️

नागदा जक्शन म.प्र.

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।