मेरे खाटू वाले तेरे दीवाने सारे जहान में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे खाटू वाले तेरे दीवाने सारे जहान में,

एक बे आजा तू हरियाणे के करनाल में,

आओगे जब छप्पन भोग लगाउंगा,

मेरी मां के हाथ का चूरमा तुम्हे खिलाऊंगा,

प्यारे भजन सुनाऊंगा मै तेरी शान में,

एक बे आजा तू हरियाणे के करनाल में,

जो वचन दिया मां अहिलावती को निभा जाओ,

हार गया मै खाटू वाले आ जाओ,

तेरे नाम की महिमा गाऊं इस संसार में,

एक बे आजा तू हरियाणे के करनाल में,

तेरी सेवा में दिन रात करूंगा श्याम घनी,

सबके भाग बनाए यहां क्यों देर करी,

दास हिमांशु अर्जी लगाए खाटू धाम में,

एक बे आजा तू हरियाणे के करनाल में

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।