एक वादा यही आप से श्याम सुंदर मुझे चाहिए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

एक वादा यही आप से श्याम सुंदर मुझे चाहिए,

हारने जब लगू दुख से मैं सामने सिर्फ तू चाहिए,

आज तक तेरे बिन सांवरे एक भी ख्वाब देखा नहीं,

एक कदम भी चलूं तेरे बिन आज तक ऐसा सोचा नहीं,

जब सहारा ना मुझको मिले पास में सिर्फ तू चाहिए,

एक वादा यहीं आप से...

मैं रहूं इस जहां में कहीं श्याम तू हो मेरे पास में,

तू बसे प्रार्थना में मेरी तू रहे मेरे एहसास में,

मेरी हिम्मत में ओ सांवरे बनके विश्वास तू चाहिए,

एक वादा यहीं आप से....

पास जब कुछ नहीं था मेरे तूने सब कुछ दिया सांवरे,

जिंदगी के सफर में सदा साथी बनकर चला सांवरे,

मंत्री गाता रहे गुण तेरे ऐसी कृपा मुझे चाहिए,

एक वादा यहीं आप से.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।