कभी श्यामबाबा से मांग के देखो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कभी श्यामबाबा से मांग के देखो

कंगाल को मालामाल श्याम करदे

चिंता फिकर संकट पल में मिटा के

खुशियाँ तमाम तेरे नाम श्याम करदे

जगत के ये झूठे है रिश्ते नाते,

बुरे दिन में कोई न साथ निभाते,

सदा अपनी बच्चो के हाथो को थामे,

पूरी सता बिगड़े काम श्याम करदे

कभी श्यामबाबा से मांग के देखो

जगत के हर इक कण में वास करे वो

ढूंडो जो मन से तो पास मिले वो

दम से उन्ही के ये सांसे है चलती

चाहे तो सुबह को शाम करदे

कभी श्यामबाबा से मांग के देखो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।