सज धज कर बैठा है देखो सबका पालनहार है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सज धज कर बैठा है देखो सबका पालनहार है,

ईसके मनमोहक से रूप का दिल पर चढ़ा खुमार है,

देख के तुझको दिल सांवरे बोले यही हर बार है,

वाह क्या श्रृंगार है वाह क्या श्रृंगार है,

मुखड़े पर सूरज की दमक से किरणें मन में उतर गई,

आंखों में चंदा सी चमक से मन में चांदनी बिखर गई,

सर पे मुकुट यह दर्शाता है तेरी ही सरकार है,

वाह क्या श्रृंगार है......

ग्यारस पर ज्योति जलती कीर्तन तेरा होता है,

खीर चूरमा भोग है लगता खूब नजारा होता है,

भूल जाते हैं गम जीवन के ऐसा ये दरबार है,

वाह क्या श्रृंगार है.......

भेजें फूल है कुदरत ने बाबा तुझे सजाने को,

उन्हीं फूल ने इत्र दिया है श्याम तुझे महकाने को,

मंत्री और जयंत पर तेरा हर पल ही उपकार है,

वाह क्या श्रृंगार है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।