तेरा सहारा मैया तेरा सहारा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तेरा सहारा मैया तेरा सहारा,

तेरा सहारा बस तेरा सहारा,

मुझको तो भाये मैया तेरा ही द्वारा,

तेरा सहारा मैया तेरा सहारा,

हम सब तेरे बचे मैया जीवन नैया की तू ही खवैया

तूने हम को जन्म दियां है तूने ही पालन भी किया है

मन तुझे हारा जीवन तुझे वारा

तेरा सहारा मैया तेरा सहारा,

सब से बड़ा है तेरा सहारा जो पाए वो कभी न हारा

सब से पावन तेरा द्वारा शीश निभाये है जग सारा

मन तुझे हारा जीवन तुझे वारा

तेरा सहारा मैया तेरा सहारा,

करने तेरे दर्शन माए दुर्गा तेरे द्वारे आये,

मन में भगती भाव जगाए तेरी किरपा की आस लगाये,

मन तुझे हारा जीवन तुझे वारा

तेरा सहारा मैया तेरा सहारा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।