लगन लगा ले लगा ले जरा श्याम के नाम से

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लगन लगा ले लगा ले जरा श्याम के नाम से,

अरे पापी तर गए है करोडो याहा श्याम के नाम से,

राजा भी जाएगा जोगी भी जाएगा

जाएगा गुरु और चेला

अरे कोई नही तेरा कोई नही मेरा

झूठा है रे जग का जमेंला

तेरा तन तेरे साथ न जाए फिर तू क्यों इतना इतराए

ऐसा मौका हाथो से छुट गया तो गए काम से,

लगन लगा ले लगा ले जरा श्याम के नाम से,

जग में शान हो बड़ा मकान हो घर में हो मोटर गाडी,

अरे प्रभु की भगती में मन नही जिसका वो तो है रे जग में अनाड़ी,

अंतर मन में ज्योत जगा ले जीवन अपना सफल बना ले

कट जायेगी जिंदगानी तेरी बड़े ही आराम से

लगन लगा ले लगा ले जरा श्याम के नाम से,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।