तेरा नज़रे कर्म मुझ पर

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा नज़रे कर्म मुझ पर

प्रभु इक बार हो जाए,

मेरी सूनी पड़ी बगिया

प्रभु गुलज़ार हो जाए ,

सुना हमने बहुत बाबा

संवारी बिगड़ी लाखों की

मेरी भी थाम लो नैया

कि ये भी पार हो जाए

तेरा नज़रें करम....

मेरी हर सांस चाहती है

श्याम तेरा भजन करना

हो ऐसा भाव होंठो पर

तुझे स्वीकार हो जाए

तेरा नज़रें करम....

मेरे जीवन की ए बाबा

सिर्फ ये एक ख्वाहिश है

ले अंतिम सांस जब आदि

तेरा दीदार हो जाए

तेरा नज़रें करम....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।