जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा,

मजधार क्या करेगा मझधार ही किनारा,

जिसको तेरा भरोंसा जिसको तेरा सहारा,

तेरी कृपा से मोहन भक्तों की नाव चलती,

तूफान हो या आँधी उनको तो राह मिलती,

हाज़िर हुआ तू हरपल भक्तों ने जब पुकारा,

जिसको तेरा भरोंसा....

होंठो पे नाम तेरा दिल में उमंग तेरी,

अलमस्त सा रहा मैं छाई तरंग तेरी,

रोशन है काली रातें पाकर तेरा नज़ारा,

जिसको तेरा भरोंसा....

प्रभु हाथ जिसका पकड़े कभी छूटने ना देते,

अपने गले लगा के हर जख्म को है भरते,

नंदू दयालु मोहन भक्तो का रखवाला,

जिसको तेरा भरोंसा....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।