पल पल तेरे साथ मै रहता हूं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मंदिर मस्जिद ढूंढे, ढूंढे गुरूद्वारे में,

क्यूं ढूंढे ना मुझको, मन के चौबारे में...

पल पल तेरे साथ मै रहता हूं...

डरने की क्या बात जब मै बैठा हूं..,

पल पल तेरे साथ मै रहता हूं..॥

तुफान के आगे तेरा दिल घबराता है,

मै साथ हूं तेरे तू भूल जाता है !

जब आंख तेरी भरती दिल मेरा रोता है,

मेरे आंसू का कतरा तेरी आंख मे होता है,

जब दुख मे हो बेटा तो बाप भी रोता है...

पल पल तेरे साथ मै रहता हूं...॥

संघर्ष है जीवन संघर्ष किये जा तूं,

सुख दुख दो पहलू है मस्ती में जिये जा तूं ।

क्यूं हारता तूं ऐसे, हालातो के आगे,

तेरा हौसला बन के जब मै चलता आगे,

मै भी हू नही सोता जो तूं रतिया जागे...

पल पल तेरे साथ मै रहता हूं...॥

ये दौर बितेगा नया दौर आयेगा,

कांटो की राहों पर चलना आ जायेगा ।

है रात काली तो दिन भी ऊग जायेगा,

विश्वास रख मुझपे रस्ता मिल जायेगा,

जीवन की पहेली को तू खुद सुलझाएगा...

पल पल तेरे साथ मै रहता हूं...॥

नैया जो लहरो मे तेरी डूब जाएगी,

तेरी लाज जाएगी तो मेरी लाज जाएगी ।

मै आत्मा तेरी अहसास हूं तेरा

तूं क्यूं घबराता जब विश्वास मै तेरा

बोलू ना अकेला तूं संग श्याम है तेरा...

पल पल तेरे साथ मै रहता हूं...॥

डरने की क्या बात जब मै बैठा हूं,

पल पल तेरे साथ मै रहता हूं..॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।