जब से खाटू वाले से प्यार हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब से खाटू वाले से प्यार हो गया

जीवन मेरा गुलजार हो गया

जब से श्याम से प्यार हो गया

जीवन मेरा गुलजार हो गया

नैनो से नैन मिले बंधी दिल की डोरी,

रंगीन दुनिया हुई मेरी थी जो कोरी,

श्याम धनि जब से मेरा यार हो गया

जीवन मेरा गुलजार हो गया

हर तरफ नजर आये मुझको खाटू वाला

संग मेरे रेहता है बन के ये रखवाला

खुशहाल मेरा पूरा परिवार हो गया

जीवन मेरा गुलजार हो गया

प्रेमियों का प्रेमी है संवारे सांवरिया

श्याम प्रेम में बंधा है कुंदन वावारिया,

जब से श्याम चरणों में बलिहार हो गया

जीवन मेरा गुलजार हो गया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।