सारा जीवन कन्हैया तेरे नाम लिख दिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारा जीवन कन्हैया तेरे नाम लिख दिया,

अपने दिल पे हमने तो जय श्री श्याम लिख दिया ,

तू प्रेमियों का प्रेमी , हमने ये सुन रखा है ,

इसलिए तो अपना साथी तुझको ही चुन रखा है,

हो तेरे नाम पे सांवरिया ये पैगाम लिख दिया ,

अपने दिल पे हमने तो जय श्री श्याम लिख दिया ,

सच कहता हूँ सांवरिया ये प्रेम नहीं है झूठा ,

सारे जग में दीवाना तुझको ना मिलेगा ऐसा ,

हो तेरे चरणों में हमने तो ये जान रख दिया ,

अपने दिल पे हमने तो जय श्री श्याम लिख दिया ,

तेरे सिवा कन्हैया कोई और नहीं अब भाता ,

सौरभ मधुकर ने जोड़ा तुझसे जन्मों का नाता ,

हो अपने भगतों का कन्हैया तूने मान रख लिया,

अपने दिल पे हमने तो जय श्री श्याम लिख दिया,

हो सारा जीवन कन्हैया तेरे नाम लिख दिया ,

अपने दिल पे हमने तो जय श्री श्याम लिख दिया ,

भजन गायक - सौरभ मधुकर

भजन रचयीता - सौरभ मधुकर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।