मैं तेरी हो गई श्याम शोर है गली गली

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैं तेरी हो गई श्याम शोर है गली गली,

गली गली रे गली गली

मैं तो हो गई रे बदनाम शोर है गली गली

मैं तेरी हो गई श्याम शोर है गली गली,

तुम से प्रेम हुआ है जब से छोड़ दिया है हर आंगन तब से,

मेरी हो गई नींद हराम शोर है गली गली

लुट गई तेरे प्यार में कान्हा जग सारा लागे बेगाना

बेदर्दी घनश्याम शोर है गली गली

सोवत जागात तू ही तू है आगे तू और पीछे तू है,

है निष् दिन आठो याम शोर है गली गली

जाऊ कहा अब कोई न मेरा मैं तेरी और तू है मेरा

ना दुनिया से कोई काम शोर है गली गली

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।