तूने खूब दिया सब भगतो

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तूने खूब दिया सब भगतो को अब आज हमारी वारी है

माँ आज हमारी वारी है मैया आज हमारी वारी है

तूने खूब दिया सब भगतो को

थोडा थोडा देने से काम न चले मुझको तो आज जी भर के मिले

बहुत दिनों इन्तजार किया मैया ने मांग ने का मोका दिया

ये सोच ले तू ये जान ले तू अब आज हमारी वारी है

तूने खूब दिया सब भगतो को

मांगते है माँ तू से इतना मेरा गुजरा चलता रहे

तेरा दिया हुआ खाता रहू बस तेरा दर्शन मिलता रहे

चाहे कुछ भी करो इनकार न करो क्यों की आज हमारी वारी है

तूने खूब दिया सब भगतो को

मांगे में मेरा जाता है क्या मैया से जी भर के मांगू गा,

वनवारी इतना ले जाउगा मांग ने दुबारा न आऊंगा

थोडा ध्यान रखना मेरी बात रखना क्यों की आज हमारी वारी है

तूने खूब दिया सब भगतो को

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।